बड़ा अच्छा लगता है खाटू वाला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बड़ा अच्छा लगता है खाटू वाला दिल लगाना तुझे रिझाना संवारे

तुम ने ही तो दे दिया है बिन मांगे जग सारा,

तेरी किरपा से चल रहा है बाबा मेरा गुजारा,

तेरा दिया ही खाते है हम सारे घर वाले तेरे दीवाने संवारे

बड़ा अच्छा लगता है खाटू वाला दिल लगाना तुझे रिझाना संवारे

तुमसे ही पहचान मिली और तुमसे है शान हमारी

तेरी बदोलत बाबा मैंने जिन्दगी है सवारी,

अपने सपने लगते थे जब न थे तुम मेरे मन में इस जीवन में संवारे

छु कर तुमने मुझको बाबा अनमोल कर दिया है,

सोचा न था जो मैंने कभी भी तुमने वो सच कर दियां है,

सपने बुने जो हवाओं में उनको पर दो इक नजर दो पूरा करदो संवारे

बड़ा अच्छा लगता है खाटू वाला दिल लगाना तुझे रिझाना संवारे

रो रो कर असुवन धारा से मैंने तुझको पुकारा

ना जाने किस रूप में आकर पग पग मुझको स्म्बाला

राठी ये तुझमे खो जाए नव गाये ये तराने अफसाने संवारे

बड़ा अच्छा लगता है खाटू वाला दिल लगाना तुझे रिझाना संवारे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।