अपने भगतो में मेरा भी तुम नाम करो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम धनि मेरा ये पूरा काम करो

अपने भगतो में मेरा भी तुम नाम करो

अपने नाम से सुबह मेरी शाम करो

अपने भगतो में मेरा भी तुम नाम करो

तेरी सेवा का सुख हमको स्वर्ग के सुख से प्यारा है

तू है लख दातार ओ बाबा हारे का तू सहारा है

श्याम प्रभु जारी अपना परवान करो

अपने भगतो में मेरा भी तुम नाम करो

दूर दूर तक तेरे नाम का डंका भजा के आऊ मैं

भव भरे तेरे भजन संवारे सब को रोज सुनाऊ मैं

खाटू वाले पूरा ये अरमान करो

अपने भगतो में मेरा भी तुम नाम करो

लाखो दुनिया में है लेकिन तुम जैसी सरकार नही

इतना धीरज देदे संवारे और कोई दरकार नही,

राज है दीवाना तेरा पहचान करो

अपने भगतो में मेरा भी तुम नाम करो

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।