श्री श्याम के चरणों में संसार हमारा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्री श्याम के चरणों में संसार हमारा है,

खाटू वाला मेरा बाबा हारे का सहारा है

श्री श्याम के चरणों में संसार हमारा है,

जब जब भी मैं रोया हु सीने से लगाया है,

मेरे सिर पे सदा तुमने हाथो को फिराया है

तुम सा ना कोई साथी इस जग में हमारा है

खाटू वाला मेरा बाबा हारे का सहारा है

श्री श्याम के चरणों में संसार हमारा है,

सुख दुःख में सदा तुमने आ करके सम्भाला है

आये जो मुसीबत तो तुमने ही टाला है

दिल की हर धडकन पर अधिकार तुम्हारा है

खाटू वाला मेरा बाबा हारे का सहारा है

श्री श्याम के चरणों में संसार हमारा है,

तुम से ही श्याम प्रभु पहचान ये मेरी है

इस दिल पे हकुमत भी चलती बस मेरी है

दीनू के हर इक पल को तुमने ही सहारा है

खाटू वाला मेरा बाबा हारे का सहारा है

श्री श्याम के चरणों में संसार हमारा है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।