श्री जी ने बुलाया है हम को तो जाना है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्री जी ने बुलाया है हम को तो जाना है,

हम पगल दीवानों का बरसाना ठिकाना है

मेरी श्यामा बुलाये जिसे वो लोग निराले है,

हम क्यों न इतराए हम बरसाने वाले है,

बरसाने की गलियों में मुझे जीवन बिताना है

श्री जी ने बुलाया है हम को तो जाना है,

दुनिया में न जन्नत में जो नजारा अटारी का

तीनो लोको में फैली ध्वजा उचे बरसाने वाली का

बरसाने की रज में मुझे बन राज मिल जाना है

श्री जी ने बुलाया है हम को तो जाना है,

कोई चिंता सताए न डर श्यामा के चहेतों को

लाडो करती है जिसकी फिकर ना लगती है उसको नजर

गोपाली को चोक्थ पे जीना मर जाना है

श्री जी ने बुलाया है हम को तो जाना है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।