मैया दौड़ी आती है

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

पर्वत पर रहने वाली शेरों की करे सवारी

भक्तों के कष्ट मिटाए मैया ये भोली-भाली

मैया तो दौड़ी आती है भक्तों के बुलाने पे

ये वैष्णो माँ दौड़ी आती है भक्तों के बुलाने पे

फैले हैं जितने दामन इनके चरणों के आगे

पूरी कर दी मैया ने उनकी मुरादें

वो झोली भर भर देती मां खुशियों का वर देती

मैया तो दौड़ी आती है भक्तों के बुलाने पे

ये वैष्णो मां दौड़ी आती है बच्चों के बुलाने पे

क्यों घबराता बावरे जब मैया नाव चलाए

हर विपदा में आकर तुझको पार लगाए

वो आशा ना तोड़ेगी संकट में ना छोड़ेगी

मैया तो दौड़ी आती है भक्तों के बुलाने पे

यह वैष्णो मां दौड़ी आती है बच्चों के बुलाने पे

विशाल नाम तुम्हारा जो सुमिरे हो भव पारा

मैं भी भक्त तुम्हारा मैंने जीवन तुझ पर वारा

सेवा तेरी मिल जाए तो भाग्य मेरे जग जाए

मैया तो दौड़ी आती है भक्तों के बुलाने पे

यह वैष्णो मां दौड़ी आती है बच्चों के बुलाने पे

पर्वत पर रहने वाली शेरों की करे सवारी

भक्तों के कष्ट मिटाए मैया यह भोली-भाली

मैया तो दौड़ी आती है भक्तों के बुलाने पे

यह वैष्णो मां दौड़ी आती है बच्चों के बुलाने पे

गायक और गीतकार - विशाल जोशी देवास( मध्य प्रदेश)

फोन नंबर 7000 83 97 96 एवं 8878600353

देवी जागरण और भजन संध्या के लिए संपर्क करें।

संगीतकार- श्री भावेश सोनी। छायांकन - श्री कैलाश तारानी।

यूनिक्स भक्ति यूट्यूब चैनल की प्रस्तुति

। जय माता दी।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।