साई बाबा कर लो अर्जी क़ुबूल

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

साईं बाबा साईं बाबा करलो अब अर्जी कबूल,

माफ़ करदो माफ करदो बाबा अगर कोई हम से हो गई भूल

साई बाबा कर लो अर्जी क़ुबूल

दुखड़े सुनो बाबा सुन लो फसाने,

सब आये है बाबा तुम को मनाने,

किस्मत सवार ले जिसको मिले बाबा आप के चरणों की धुल

माफ़ करदो माफ करदो बाबा अगर कोई हम से हो गई भूल

अरमान पुरे हो उन सब के सारे

जो साईं बाबा के जाए द्वारे,

सची लगन है साईं से मेरी मैं क्यों रहू उस से दूर

माफ़ करदो माफ करदो बाबा अगर कोई हम से हो गई भूल

हर राज जाने है बिन बोले साईं,

मुश्किल वो समजे जो लव पे है न आई

सब है बराबर साईं के दर कोई खुश हो या हो मजबूर

माफ़ करदो माफ करदो बाबा अगर कोई हम से हो गई भूल

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।