खाटू वाले श्याम बाबा तेरे लिए आई रे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले श्याम बाबा तेरे लिए आई रे

तेरे लिए आई रे अकेले चली आई रे

खाटू वाले श्याम बाबा.................

हारे हुए का तुम हो सहारा जग ने महिमा गए रे

शीश का ये दान दिया है तुम सा नहीं कोई दानी रे

खाटू वाले श्याम बाबा.................

जब फागुन का मेला आये हमको पास बुलाओ न

खेलेंगे हम मिलकर होली ऐसे रास रचाओ न

खाटू वाले श्याम बाबा.................

श्याम धणी थारी ओल्यू आवे मन म्हारा तडपावे है

आंख्यां म्हारी नीर बहावे मन म्हारो हर्षावे है

खाटू वाले श्याम बाबा.................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।