इक बार बुलालो शिर्डी साईं हम है तेरे दीवाने

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

इक बार बुलालो शिर्डी साईं हम है तेरे दीवाने,

सारी दुनिया तंग दिल साईं बस गम तू पहचाने,

इक बार बुलालो शिर्डी साईं हम है तेरे दीवाने,

रो रो कर केह दूंगा साईं दुखड़े सारे अपने,

जो देखे वो पल में सारे चूर हुए वो सपने,

माफ़ करो मेरी हर गलती यो हुई जाने अनजाने

इक बार बुलालो शिर्डी साईं हम है तेरे दीवाने,

तेरी लीला न्यारी साईं तेरे खेल निराले,

दर पे तुम्हारे जो पोछे होते है किस्मत वाले

दर्द समजते हो साईं तुम जग क्या दर्द को जाने,

इक बार बुलालो शिर्डी साईं हम है तेरे दीवाने,

दर पे तुम्हारे जो आये साईं झोली भर ले जाए,

मस्त रहे बस मस्त रहे जो गीत ख़ुशी के गाये,

गली गली और दर दर जा कर गाये तेरे अफ़साने,

इक बार बुलालो शिर्डी साईं हम है तेरे दीवाने,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।