दीवाना बनाया मुझको बाबा तेरे नाम ने

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाबा तेरे सामने दीवाना बनाया मुझको बाबा तेरे नाम ने

मुझको कन्हियाँ सब कुछ मिला है

तेरी किरपा से जीवन खिला है,

खुशियों से भर डाला दामन मेरा श्याम ने

दीवाना बनाया मुझको बाबा तेरे नाम ने

मैंने हमेशा श्याम को मनाया

मन के भावो से उनको रिजाया,

मेरी हर बातो को सुना मेरे श्याम ने

दीवाना बनाया मुझको बाबा तेरे नाम ने

मेरी चाहते भी क्या रंग लाइ

रवि संवारे ने किरपा बरसाई

अपने ही रंग में रंग डाला श्याम ने

दीवाना बनाया मुझको बाबा तेरे नाम ने

दीवाना बनाया मुझको बाबा तेरे नाम ने

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।