मेरे खाटू वाले की महिमा बड़ी निराली

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे खाटू वाले की महिमा बड़ी निराली

मुझे दर पे बुला ले तो मेरे श्याम बात बन जानी

मेरे खाटू वाले की महिमा बड़ी निराली

हो मेरे संवारे हाथ तू थाम ले कब से खड़ा दर पे तेरे,

मैं तो याहा जाऊ वाहा तुझे पाऊ सपने हुए पुरे मेरे

मैं इक मुसाफिर हु तू कोई राह अनजानी

मुझे राह दिखाए तो मेरे श्याम बात बन जानी

मेरे खाटू वाले की महिमा बड़ी निराली

तू ही तो दाता है तू ही विध्याता है तू ही है पालनहारा

तेरे बिना जग में कोई नही बाबा तू ही है सब का सहारा

तू रंग चाहतो का मैं जैसे कोई नादानी मन चाहा मोड़ दे तो

मेरे श्याम बात बन जानी

मेरे खाटू वाले की महिमा बड़ी निराली

ये भी उपकार है मुकेश शर्मा पे मिली जो सेवा तुम्हारी,

विक्की कुनाल ने महिमा है तेरी गाये है जिसे दुनिया सारी,

मैं शरण में आया हु मुझे देदो कोई निशानी

मुझे खुद से जोड़ दे तो मेरे श्याम बात बन जानी

मेरे खाटू वाले की महिमा बड़ी निराली

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।