कितना सुन्दर द्वारा

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

कितना सुंदर द्वारा कितना है ये प्यारा,

कितना है ये प्यारा द्वारा सब का यही है सहारा,

माँ तूने बनाया है हम सब के लिए द्वार,

कितना सुंदर द्वारा कितना है ये प्यारा,

तेरी नजर पड़े तो फूल खिले

जो करे किरपा तो प्यार मिले

भगतो को दर पे भुलाती है उन्हें अपने गले लगाती है

तेरी करुना मई है ममता तेरी भोली भाली सूरत

तू जगत से माँ है निराल

तू ही आंबे माँ काल जी चाहे माँ दर पे तेरे मैं अपना बनाऊ संसार

माँ तूने बनाया है हम सब के लिए द्वार,

दुनिया में नही तुझ जैसा कोई,

हां तू ही है माँ सब से सही,

सब के तुम काज बनाती हो

सब के तुम गोद को भर्ती हो

तेरा प्यार हो सब पे बरसे

खाली न जाए दर से

जो भी मांगे वो पाए मिल जाए उसे तेरे दर से

तेरी लीला बड़ी अजब तेरा नाम जपु सो बार

माँ तूने बनाया है हम सब के लिए द्वार,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।