मेरा एक साथी हैं (जब जब दिल ये उदास होता हैं)

पारंपरिक
अन्य भजन जैन भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

जब जब दिल ये उदास होता हैं,

भैरूजी का सर पे मेरे हाथ होता हैं ।

मेरा एक साथी हैं, बड़ा ही भोला-भाला हैं,

मिले ना उस जैसा, वो जग से निराला हैं ।।

जब जब दिल ये उदास होता हैं..

नई नई पहचान बदल गई रिश्ते में,

दादा मेरा सौदा पट गया सस्ते में ।

गिरा मैं जब जब भी, उसीने संभाला है,

मिले ना उस जैसा, वो जग से निराला हैं ।।

जब जब दिल ये उदास होता हैं..

जब तक रहा अकेला, बड़ा दुःख पाया मैं,

जब जब दुःख ने घेरा तो घबराया मैं ।

सारी दुनिया को, भैरू का सहारा हैं,

मिले ना उस जैसा, वो जग से निराला हैं ।।

जब जब दिल ये उदास होता हैं..

दादा तेरे भरोसे ये संसार हैं,

दर्शन को तेरे हम बेकरार हैं ।

सबके जीवन में भैरू रखवाला हैं,

मिले ना उस जैसा, वो जग से निराला हैं ।।

जब जब दिल ये उदास होता हैं..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।