क्या बात है मैया क्या बात है

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

क्या बात है मैया क्या बात है

तेरा उचा भवन मैया क्या बात है

तेरे दर की लगन मैया क्या बात है ,

क्या बात है मैया क्या बात है

सब तो हो गए मगन मैया क्या बात है

दर तेरे मैया जो भी आता मुह माँगा वर तुझसे पाता

रोता आता हसता जाता देखो माँ की नगरियाँ

क्या बात है मैया क्या बात है

तेरे दर की बात निराली भरती झोली सब की खाली,

तू ही आंबे तू ही काली हर संकट को हरने वाली,

देखो माँ की नजरियाँ

क्या बात है मैया क्या बात है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।