तू मेरे साथ है डर की क्या बात है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तू मेरे साथ है डर की क्या बात है

देगा सहारा मुझको पूरा विश्वास है

तू मेरे साथ है...................

विश्वास है बिलकुल पक्का तू साथ नहीं छोड़ेगा

नैया है बीच भवर में पतवार नहीं छोड़ेगा

दिल ये उदास है तुझसे ही आस है

देगा सहारा मुझको पूरा विश्वास है

तू मेरे साथ है...................

जब जब भी मन घबराया तू धीर बढ़ाने आया

ऊँची ऊँची लहरों से तू ही तो बचाने आया

करुणा निधान है बीटा नादान है

देगा सहारा मुझको पूरा विश्वास है

तू मेरे साथ है...................

अब दोनों हाथ उठा कर तुझको है श्याम पुकारा

विश्वास है मुझको पक्का अब मिलेगा मुझे सहारा

तेरे इस दास उदित की तुझसे अरदास है

देगा सहारा मुझको पूरा विश्वास है

तू मेरे साथ है...................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।