ओ खाटू वाले श्याम मेरे मन को तू ही भा गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ खाटू वाले श्याम मेरे मन को तू ही भा गया

ओ मुरली वाले श्याम मेरे मन को तू ही भा गया

तोड़ के मोह माया के बंधन शरण तेरी मैं आ गया

ओ खाटू वाले श्याम.....................

पथ भटके को बाबा तूने ही रस्ता दिखलाया है

मेरे सुन्दर श्याम तूने अपने दर पे बुलाया है

तन मन पे मेरे अब तो श्याम तू ही छा गया

ओ खाटू वाले श्याम................

अजब निराली माया तेरी सच्चा तेरा दरबार है

तेरे दर पे आने से बाबा मिलता तेरा प्यार है

बीच पड़ी मंझधार नैया को तू ही पार लगा गया

ओ खाटू वाले श्याम................

त्रिभुवन प्रबोध ने तेरी महिमा गए श्याम है

शाम सवेरे बंसी वाले जपता तेरा नाम है

हम भक्तों का खोल नसीबा सोनू अर्ज़ लगा रहा

ओ खाटू वाले श्याम................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।