जिसने प्रेम से लिया है इनका नाम रे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन विविध भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

जय श्री बाबोसा भगवान

देव ये कलयुग के महान

जिसने प्रेम से लिया है इनका नाम रे

उनके बन जाये हर काम रे

जय श्री बाबोसा .....

बजरंग बालाजी के प्यारे

जैसे चाँद के संग में तारे

इनकी की सेवा में हम रहते आठो याम रे

जिनका चुरू नगर में धाम रे

जय श्री बाबोसा .....

जिनके मुख पे बरसे नूर

बाबोसा कलयुग में मशहूर

जिसने जीवन किया इनके नाम रे

उसके बन जाये हर काम रे

जय श्री बाबोसा .....

ये भक्तो के पालनहार

मंजू बाईसा के आधार

" दिलबर " देवेश महिमा गाये सुबह शाम रे

उसके बन जाये हर काम रे

जय श्री बाबोसा .....

✍️ दिलीप सिंह सिसोदिया

दिलबर नागदा जक्शन

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।