एहसान बड़ा है मुझ पर मेरे सरकार का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

एहसान बड़ा है मुझ पर मेरे सरकार का,

चलता है उनसे खर्चा मेरे परिवार का,

अहसान बड़ा है मुझ पर

कोई नहीं था मेरा जब इस संसार में,

साथ मिला फिर मुझको बाबा के प्यार का

चलता है उनसे खर्चा मेरे परिवार का,

अहसान बड़ा है मुझ पर,

मिलती है बाबा दर पे दुनिया की दौलतें,

मुझको चस्का है लेकिन बाबा दीदार का

चलता है उनसे खर्चा मेरे परिवार का

अहसान बड़ा है मुझ पर,

आजा के तू भी आजा बाबा के द्वार पे,

मशहूर बड़ा हर किस्सा बाबा दरबार का

चलता है उनसे खर्चा मेरे परिवार का

अहसान बड़ा है मुझ पर

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।