मेरे खाटू के श्री श्याम तेरे नाम की चर्चा दुनिया में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे खाटू के श्री श्याम तेरे नाम की चर्चा दुनिया में,

तेरे नाम की चर्चा दुनिया में तेरे धाम की चर्चा दुनिया में

दुनिया के लख दातार तेरे नाम की चर्चा दुनिया में

अन धन लक्ष्मी के दाता हो कलयुग में भाग्य विध्याता हो

तेरी हो रही जय जय कार तेरे नाम की चर्चा दुनिया में

तू दीन दुखी संकट हारी चले तीन लोक में सरकार

भगतो के भरे भंडार तेरे नाम की चर्चा दुनिया में

मेरे खाटू के श्री श्याम तेरे नाम की चर्चा दुनिया में,

घर घर गूंजे है नाम तेरा बेठा खाटू में दातार मेरा

गोरव की रखियो लाज तेरे नाम की चर्चा दुनिया में

मेरे खाटू के श्री श्याम तेरे नाम की चर्चा दुनिया में,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।