जिसके ऊपर श्याम तुम्हारी मोरछड़ी लहराए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जिसके ऊपर श्याम तुम्हारी मोरछड़ी लहराए

वो तो मौज उड़ाए श्याम वो तो मौज उड़ाए

मोरछड़ी का झाड़ा पा कर हर संकट मिट जाए

वो तो मौज उड़ाए श्याम वो तो मौज उड़ाए

जो हार के दर पे आता ये उसका साथ निभाता

इस मोरछड़ी का झाड़ा जिसके ऊपर लग जाता

अपने हाथों मोरछड़ी जब श्याम धनि लहराए

वो तो मौज उड़ाए श्याम वो तो मौज उड़ाए

किस्मत को बनाने वाला है लाज बचाने वाला

ये कलयुग का अवतारी है अहिलवती का लाला

जिसका साथी खाटू वाला उसको कौन हराये

वो तो मौज उड़ाए श्याम वो तो मौज उड़ाए

योगेंद्र तुम्हारा सेवक चरणों में कमल खड़ा है

तेरी मोरछड़ी का जादू सर चढ़ कर बोल रहा है

गाते रहें तुम्हारी महिमा बस इतना वर पाएं

वो तो मौज उड़ाए श्याम वो तो मौज उड़ाए

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।