सखी सहेली मुझे बताओ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सखी सहेली मुझे बताओ श्याम सलोनो किधर गयो,

मीठी मीठी तान सुना के इधर गयो के उधर गयो,

सखी सहेली मुझे बताओ.......

श्याम सलोनो मुखड़ा मेरे मन मन्दिर में उतर गयो,

धीरे से उसका मुस्काना चीर हमारो जिगर गयो

सखी सहेली मुझे बताओ श्याम सलोनो किधर गयो,

वाधा कर के अभी न आयो वाधा कर के मुकर गयो,

कुञ्ज गलियन में देखत देखत पूरा दिन मेरो गुजर गयो

सखी सहेली मुझे बताओ श्याम सलोनो किधर गयो,

इन्तजार कर कर के मेरे नैन को नकशा बिगड़ गयो

कहे अनाडी बिन दर्शन के दिल का गुलशन उजड़ गयो,

सखी सहेली मुझे बताओ श्याम सलोनो किधर गयो,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।