तुमसे मिलने को दिल करता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे दर्शन को दिल करता है ओ बाबा तेरे दर्शन को दिल करता है

एक तेरे ही दर पे सर झूकता है

तेरे दर्शन को दिल करता है ओ बाबा तेरे दर्शन को दिल करता है

जब से जग में है छाई महामारी है

एक तुमसे ही आस हमे सारी है

जब से हमपे मुसीबत ये आई है

हमने तेरी ही ज्योति जगाई है हमने तेरी ही ज्योति जगाई है

मन्दिर जाने को दिल करता है ओ बाबा खाटू जाने को दिल करता है

एक हारे का तू ही सहारा है

मेरा चलता ही तूमसे गुजारा है

तेरी चौखट पे बाबा है अर्जी मेरी

मानो ना मानो ये तो है मर्जी तेरी

मानो ना मानो ये तो है मर्जी तेरी

"लाला" का दिल तो तुम पर ही मरता है

एक तेरे ही दर पे सर झूकता है

तेरे दर्शन को दिल करता है ओ बाबा तेरे दर्शन को दिल करता है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।