तूफान में घिर गया हूँ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तूफान में घिर गया हूँ छाए है मेघ काले,

मजधार में फसा हूँ मजधार में फसा हूँ,

ओ श्याम खाटू वाले तुफान में घिर गया हूँ,

छाए है मेघ काले......

लिये पतवार हाथों में घनी काली सी रातों में,

बड़ा खोया सा है बाबा भगत तेरी ही यादों में,

अब देर ना लगाओ अब देर ना लगाओ,

आ जाओ मुरली वाले रे तुफान में घिर गया हूँ,

छाए है मेघ काले.....

इशारा गर जो हो जाए ये बेड़ा पार हो जाए,

दयालु की नजर मुझ पे जरा इक बार हो जाए,

जीवन किया है मैंने जीवन किया है मैंने,

अब तो तेरे हवाले रे तुफान में घिर गया हूँ,

छाए है मेघ काले.......

सुना उजड़े चमन तू ही सदा आबाद करता है,

तेरा ये ‘हर्ष’ रो रो कर तेरी फरियाद करता है,

इंकार ना सुनूंगा इंकार ना सुनूंगा,

इकरार करने वाले रे तुफान में घिर गया हूँ,

छाए है मेघ काले....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।