आया मैं आया बाबा मैं तो आया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आया मैं आया बाबा मैं तो आया,

तुझे अपना हाल दिखाने सोई तकदीर जगाने,

तुझे अपना श्याम बनाने तुझे दिल से श्याम रिझाने

आया मैं आया बाबा..........

केहते है लोग तुझे लख्दतारी खाटू के श्याम बाबा संकट हारी,

मेरे संकट दूर भगा दे मुरजाये फूल खिला दे

रोते को श्याम हसा दे प्रभु प्रेम सुदा छलका दे

आया मैं आया बाबा..........

दीन जनों का बाबा काम बनेगा,

श्याम तुम्हारा डंका बजेगा,

मेरी नैया पार लगा दो

मुझे साहिल तक पोंहंचा दो

कुछ चमत्कार दिखला दो हारे को जीत दिला दो

आया मैं आया बाबा..........

नंदू तुम्ही से बाबा अर्ज लगाई

तेरे पास आके मेरी आंख भर आई

इस निर्बल को अपना ले

चरणों का दास बना ले

हिवडे में ज्योत लगा दे मुझे अपना दर्श दिखा दे

आया मैं आया बाबा..........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।