तेरी तस्वीर से लिपट कर बहुत रोता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तू क्या जाने ये जब जमाना दुखी होता है,

तेरी तस्वीर से लिपट कर बहुत रोता है,

कौन सुनता है याहा किससे फरयाद करे

नाम बस लेके तेरा तुझको ही याद करे

तेरे चरणों में वो दो अनसु वहा लेता है,

तेरी तस्वीर से लिपट कर बहुत रोता है,

टुटा है जब दिल टूट जाते है बरम,

जान जाता है वो तेरी दुनिया का चलन

हारने वालो का कोई भी नही होता है

तेरी तस्वीर से लिपट कर बहुत रोता है,

आंसुओ से उस के तू भी पिघल जाएगा

अपनी तस्वीर से तू श्याम निकल आएगा

श्याम अरमान उसके दिल में यही होता है

तेरी तस्वीर से लिपट कर बहुत रोता है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।