दो मुबारकबाद नए साल की

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दो मुबारकबाद नए साल की

हो सब पे किरपा एह्ल्वती के लाल की ,

ये लेगा गारंटी तेरे जीवन भर के साल की

दो मुबारकबाद नए साल की

दिल्ली बॉम्बे कलकता यूपी हो या हरयाना

खाटू वाले का तो सारा जग ही हुआ दीवाना

अरे जिस पे ये खुश हो ना कमी रहे धन माल की

दो मुबारकबाद नए साल की

बड़े दयालु खाटू वाले कहती दुनिया सारी,

कलयुग के ये देव निराले भगतो के ह्तकारी,

है इन में वो ताकत जो चाल बदल दे काल की

दो मुबारकबाद नए साल की

भीम सेन तू दर पे आके सोया भाग लगा ले

अरे करके दर्शन श्याम धनि का जीवन सफल बना ले

ये दानी वरदानी है महिमा बड़े कमाल की

दो मुबारकबाद नए साल की

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।