शिडी वाले दर पे अपने बुला ले

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

जिधर भी देखू ओ मेरे साईं बस तू मुझको नजर आये

मेरी सांसो की दुनिया में तेरा ही नाम उतर जाए

शिर्डी वाले ओ शिर्डी वाले,

मुझको भी अपने दर पे बुला ले

शिर्डी वाले ओ शिर्डी वाले,

बड़ी मुश्किल घडी है मेरी राहो में

फिर बी आना है साईं मुझे तेरी पनाहों में

उल्जी डगर को तू सुल्जा ले

शिर्डी वाले ओ शिर्डी वाले,

तू ही दिल में है साईं तू ही आँखों में ,

नही तेरे सिवा कोई साईं मेरी सांसो में

दिल कहे मुझसे तेरी ही दुआ ले

शिर्डी वाले ओ शिर्डी वाले,

ये नुरानी चेहरा ये करुना की बाते,

सुनाने को साईं तुम हो बुलाते,

तुम्हारी दया को भुला न सकुगा

दिया जिन्दगी का जला न सकुगा

दीये जिन्दगी में तुम्ही ने उजाले

शिर्डी वाले ओ शिर्डी वाले,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।