श्याम मिल गया मुझे श्याम मिल गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम मिल गया मुझे श्याम मिल गया रे

तभी से ही देखो मेरा काम चल गया रे,

श्याम मिल गया मुझे श्याम मिल गया रे

जब से दीवाना हुआ खाटू वाले तेरा रे,

हर मुश्किल में तूने साथ दिया मेरा रे,

दुःख टल गया मेरा दुःख टल गया रे

तभी से ही देखो मेरा काम चल गया रे,

श्याम मिल गया मुझे श्याम मिल गया रे

जब से वसाया दिल में श्याम खाटू वाला है

तभी से खुला है मेरी किस्मत का ताला है

भगती का देखो मुझे फल मिल गया रे

तभी से ही देखो मेरा काम चल गया रे,

श्याम मिल गया मुझे श्याम मिल गया रे

भीम सेन कहे बाबा मिला तेरा प्यार है,

श्याम तेरी मस्ती में झूमे राम अवतार है

नाम चल गया मेरा नाम चल गया रे,

तभी से ही देखो मेरा काम चल गया रे,

श्याम मिल गया मुझे श्याम मिल गया रे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।