तू शबरी बन कर तो दिखा

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

तू शबरी बन कर तो दिखा राम तेरे घर आयेगे,

प्रेम अगर सचा है तो झूठे वेर भी खायेगे,

तू शबरी बन कर तो दिखा राम तेरे घर आयेगे,

रघुनंद को करके वंदन पल को पट खोला कर,

अपनी वाणी में ओ प्राणी राम नाम रस गोला कर,

तेरी भावना के चन्दन का राघव तिलक लगाये गे,

तू शबरी बन कर तो दिखा राम तेरे घर आयेगे,

भगती के अमृत से जब तू मन का दर्पण धो लेंगा,

तेरी सांसो का इक तारा राम राम जब बोले गा,

तेरी आत्मा के आंगन में डेरा राम लगायेगे ,

तू शबरी बन कर तो दिखा राम तेरे घर आयेगे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।