ये श्याम के दीवाने तेरा नाम लिए जाएँ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ये श्याम के दीवाने ,तेरा नाम लिए जाएँ,

प्रेम डोर श्याम खीचे, अपनी ओर लिए जाएँ॥

दूर रहते हो आप मेरे पास आते नहीं,

होठों से मेरे तेरा नाम जाता नहीं,

ऐसा लगे जैसे की श्याम हंस के झलक कोई दिए जाए ,

ये श्याम के दीवाने तेरा नाम लिए जाएँ,

प्रेम डोर श्याम खीचे अपनी ओर लिए जाएँ,

बात जब मैं करूँ तेरी ही करूँ,

तेरी एक नज़र पे ही मैं मरूं,

तेरी झलक तेरी नज़र दिल का मेरे तो चैन लिए जाए,

ये श्याम के दीवाने तेरा नाम लिए जाएँ,

प्रेम डोर श्याम खीचे अपनी ओर लिए जाएँ

प्रेम से तेरे तकदीर खुल गयी,

तेरे नाम की मुझे जागीर मिल गयी,

दीपक तेरा दिन रात अब सबको तेरे पैगाम दिए जाए,

ये श्याम के दीवाने तेरा नाम लिए जाएँ,

प्रेम डोर श्याम खीचे अपनी ओर लिए जाएँ

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।