करदो करदो बेडा पार राधे अलबेली सरकार

श्री गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

करदो करदो बेडा पार, राधे अलबेली सरकार।

राधे अलबेली सरकार, राधे अलबेली सरकार॥

बार बार श्री राधे हमको वृन्दावन में बुलाना।

आप भी दर्शन देना बिहारी जी से भी मिलवाना।

यही है विनती बारम्बार, राधे अलबेली सरकार॥

तेरी कृपा से राधा रानी बनते हैं सब काम।

छोड़ के सारी दुनियादारी आगए तेरे धाम।

सुन लो मेरी करुण पुकार, राधे अलबेली सरकार॥

तेरी कृपा बिना श्री राधे कोई ना ब्रिज में आये।

तेरी कृपा जो हो जाए तो भवसागर तर जाए।

तेरी महिमा अपरम्पार, राधे अलबेली सरकार॥

वृन्दावन की गली गली में धूम मची हैं भारी।

श्री राधे राधे बोल बोल के झूम रहे नर नारी।

तेरी होवे जय जयकार, राधे अलबेली सरकार॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।