खाटू वाले के दर पे कमाल हो गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले के दर पे कमाल हो गया

जो गरीब था वो बन्दा माला माल हो गया,

खाटू वाले का क्या केहना

श्याम को दे दियां शीश का गेहना ,

खाटू श्याम जो नाम है पाया,

जग ने तेरा ही गुण गाया,

तेरे दर पे जो भी आया निहाल हो गया

जो गरीब था वो बन्दा माला माल हो गया,

मोरछड़ी तूने लेहराई घर घर आँगन खुशिया छाई

मगन रहू तेरे चरणों में आवाज मेरे दिल से ये आई,

जो न सोचा था मैंने वो हाल हो गया

जो गरीब था वो बन्दा माला माल हो गया,

सांवरिया है सेठ निराला

पल पल जप लो उसकी माला,

मैंने भी अब ठान लिया है तुझको अपना मान लिया है

तेरी रहमत का मुझपे कमाल हो गया

जो गरीब था वो बन्दा माला माल हो गया,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।