हर सांस रटे तेरा नाम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हर सांस रटे तेरा नाम मेरे श्याम धणी घनश्याम

करम इतना कर दे

होंठों पे हो तेरा नाम ऐ खाटू वाले श्याम

के जब ये दम निकले

हर सांस रटे तेरा नाम .............

इतनी सी कृपा करना चरणों में मुझे रखना

नादान समझ बाबा मेरा हाथ पकड़ रखना

ये छोटी सी अरदास तू अपने रंग में आज

श्याम मुझको रंग दे

होंठों पे हो तेरा नाम ऐ खाटू वाले श्याम

के जब ये दम निकले

हर सांस रटे तेरा नाम .............

दुनिया के मेले में बस तू ही सहारा है

मंझधार फांसी नैया बस तू ही किनारा है

मेरे जीवन की पतवार है तेरे हवाले श्याम

पार मुझको कर दे

होंठों पे हो तेरा नाम ऐ खाटू वाले श्याम

के जब ये दम निकले

हर सांस रटे तेरा नाम .............

हारों का सहारा है खाटू में जो द्वारा है

ये मयूर भी जो गाये सब तेरा इशारा है

और सचिन खड़ा है आज तेरी चौखट पे मेरे श्याम

तेरे दर्शन करने

होंठों पे हो तेरा नाम ऐ खाटू वाले श्याम

के जब ये दम निकले

हर सांस रटे तेरा नाम .............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।