जब बिन बोले मिलता हम बोल के क्या मांगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जब बिन बोले मिलता, तो बोल के क्या मांगे ॥

मेरी दुनिया तुम ही हो, दुनिया से क्या मांगे ।

धन दौलत क्या मांगे, मुस्कान ये दी तुमने।

हमें श्याम प्रेमियों की, पहचान ये दी तुमने।

किस्मत को बनाते हो, किस्मत से क्या मांगे।

कोई हमसे पूछे ज़रा, जन्नत कैसी होगी ।

दावे से कहता हूं, खाटू जैसी होगी ।

जीते जी स्वर्ग मिला, मरने पर क्या मांगे ।

मुझसे नालायक को, लायक समझा तुमने ।

अपनों ने ठुकराया, अपना समझा तुमने ।

तुमको ही मांग लिया, तुमसे अब क्या मांगे ।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।