साई का जयकारा

पारंपरिक
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

देव बहुत देखे मैंने ना देखा ऐसा देव

जो माँगा वो दे दिया वो है एक साई देव,

साई हमारा सबसे है प्यारा सबसे सुन्दर सबसे न्यारा

झूमो साई के दीवानो लगाओ साई का जयकारा

की साई बाबा लगे प्यारा, की साई बाबा लगे प्यारा

हम सबका साई रखवाला बाबा अपना शिर्डीवाला

सबका पालनहारा ये बाबा साई राम हमारा

पूरी हुई हर मनोकामना हुआ जबसे तेरा सामना

सूरज सा चमकाया मेरी किसमत का सितारा

चाँद सूरज सी छवि तुम्हारी पूजा करे है दुनिया सारी

मैंने तुझे स्वीकारा तभी तो साई साई पुकारा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।