मेरे सांवरे मेरे खाटू श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे सांवरे मेरे खाटू श्याम

तेरा नाम पुकारूँ सुबह शाम

मेरे सांवरे .................

नैया हमारी पार तूने उतारी

हारे का सहारा तू ही तीन बाणधारी

बाबा तू ही बनाये बिगड़े काम

मेरे सांवरे .................

जीवन की दौड़ जब मन थक जाता

दुनिया में अपना केवल तू नज़र आता

बाबा दर पे तेरे आराम

मेरे सांवरे .................

जब तक सांस मुझको खाटू बुलाना

खाटू में बुलाके अपने पास बिठाना

बाबा खाटू में मेरे चारों धाम

मेरे सांवरे ................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।