आये है भप्पा अंगने

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

हो देखो आये है भप्पा आंगने सब मिल कर मंगल गाओ

मंगल गाओ देवा चोंक पुराओ

आये है भप्पा अंगने सब मिल कर मंगल गाओ,

भोले शिव शंकर के है लाला

ये मैया पार्वती का दुलारा

ढोल मंजीरा तासा से झूमो नाचो और गाओ

हो देखो आये है भप्पा आंगने सब मिल कर मंगल गाओ

गनपत जी का रूप निराला

ये मूरत कितना है भोला भाला

रिधि सीधी के साथ में शुभ और लाभ को भी लाओ

हो देखो आये है भप्पा आंगने सब मिल कर मंगल गाओ

विघन विनाश्यक मोदक वाला ये भगतो को फल देने वाला

किरण के संग भगतो की नैया पार लगा जाओ

हो देखो आये है भप्पा आंगने सब मिल कर मंगल गाओ

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।