बुलाता सब को खाटू धाम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हर पल हर घडी साथ खड़ा है जीवन डोरी थाम

वो देखो नीले घोड़ेवाला श्याम,

बुलाता सब को खाटू धाम

प्रेम भाव् से सुमिरन कर ले

दीना नाथ मेरी विनती सुन ले

दया निधि मुझे शरण में लेलो

गाऊ सुबहो शाम,

वो देखो नीले घोड़ेवाला श्याम,

बुलाता सब को खाटू धाम

हम ने तुम को जब भी पुकारा

तूने दिया हर पल है सहारा,

मुझ जैसे पापी पर तूने कर दिया उपकार ,

वो देखो नीले घोड़ेवाला श्याम,

बुलाता सब को खाटू धाम

मुझको जब जब आंसू आये हर आंसू में तेरी याद सताए,

हर आंसू की बूंद बूंद तुझे याद करे मेरे श्याम

वो देखो नीले घोड़ेवाला श्याम,

बुलाता सब को खाटू धाम

जितने है ये रिश्ते नाते मतलब हो तो साथ निभाते,

सचा रिश्ता संजू हे है जपले सुबहो शाम

वो देखो नीले घोड़ेवाला श्याम,

बुलाता सब को खाटू धाम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।