यही तमना हर प्रेमी की

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

यही तमना हर प्रेमी की मिले श्याम तेरा दीदार ,

हर जगह बने मंदिर तेरा बस याहा तेरा परिवार,

यही तमना हर प्रेमी की मिले श्याम तेरा दीदार ,

तू बैठे मंदिर में बाबा साए में तेरे मैं रहू

साँझ सवेरे दिल की बाते तुझ से आकर मैं कहू,

मिलता रहे भगतो को बाबा हर पल तेरा प्यार दुलार,

हर जगह बने मंदिर तेरा बस याहा तेरा परिवार,

हर ग्यारस तेरी ज्योत जगा के कीर्तन तेरा करवाऊ,

माखन मिश्री खीर चूरमा भोग तेरा मैं लगवाऊ,

बारस की लेने धोक संवारा लगी रहे लम्बी कतार,

हर जगह बने मंदिर तेरा बस याहा तेरा परिवार,

यही निवेदन करते बाबा अर्ज मेरी सवीकार करो

श्याम विराजो नगर में मेरे हम सब का उधार करो

कुंदन प्रेमी करे सांवरियां बस यही तुमसे मनोहार

हर जगह बने मंदिर तेरा बस याहा तेरा परिवार,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।