बड़ा शुभ दिन पावन दिन जन्मी है राधा रानी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बड़ा शुभ दिन पावन दिन जन्मी है राधा रानी,

खुश हो कर झूमे अम्बर धरती भी है दीवानी

कलियों से कोमल है शबनम के जैसी निर्मल.

अधरों पर खिलते है कितने ही नीरज दल,

नैनो के सागर में नदियों का मीठा पानी

बड़ा शुभ दिन पावन दिन जन्मी है राधा रानी,

खुशियों के पल आये ब्रिज वासी मुस्काये

ढोलक पर थपकी है हर कोई गीत गाये,

वृंदावन में मेहकी है हर जग है राधा रानी

बड़ा शुभ दिन पावन दिन जन्मी है राधा रानी,

कान्हा के बिन राधा की बाते है अधूरी,

राधा को कान्हा के होने से है पूरी

हर कोई जाने ये नई नही है कहानी

बड़ा शुभ दिन पावन दिन जन्मी है राधा रानी,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।