बरसाने वाली से इक फ़ोन करा देंगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

संवारे पट वा दे पट वा दे अब तो मेरा काम

दिखाए नखरे क्यों इतने सुबहो शाम

अगर कहो तो उपर से भी जोर लगा देंगे,

बरसाने वाली से इक फ़ोन करा देंगे,

ऐसे वैसे न हम दीवाने है

थोड़े मोड़े तो हम सयाने है

है पोहंच अपनी तो उपर तक ये जान कर भी तू क्यों न माने है,

करले भरोसा वरना साबित कर के दिखा दे गे

बरसाने वाली से इक फ़ोन करा देंगे,

माना की ये दुनिया तुम्हारी है

तू ही तो सबका पालनहारी है

फिर तू रेहता जिस के बस में वो

और कोई न राधे प्यारी है,

राधे रानी को हम सारी बात बता देंगे

बरसाने वाली से इक फ़ोन करा देंगे,

चाहे नोकर से चाहे मालिक से

काम जब होता न गुजारिश से

सोनू केहता है रीत दुनिया की

काम वो हो जाता सिफारिश से

तुमसे काम कराने की नई रीत चला देंगे,

बरसाने वाली से इक फ़ोन करा देंगे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।