राम लला घर में आयेगे

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

दीप जलावो मंगल गावो

खुशियाँ मना वो रे

राम लला घर में आयेगे

पूरी अयोध्या को तो हम भी सजायेगे

दीप जलावो मंगल गावो

खुशियाँ मना वो रे

राम लला घर में आयेगे

टिका केसरियां राम का वस्त्र है केसरियां

सारे राम भगत लगते मुझको भगवा केसरियां,

झूम के हम को सारे नाचे,

संग में सब को नचाये गे,

दीप जलावो मंगल गावो

खुशियाँ मना वो रे

राम लला घर में आयेगे

पुरे भारत में खुशियाँ ही खुशियाँ छाई,

दीवाली से पेहले ही दीवाली हमने मनाई

राज तिलक की करो तयारी दर्शन राम का पायेगे

दीप जलावो मंगल गावो

खुशियाँ मना वो रे

राम लला घर में आयेगे

त्रेता में जन्मे और कलयुग में आये

अपने भगतो से श्री राम अपने घर को बनवाये,

श्याम भी गाये धोक लगाये,

संग में तुझको मनायेगे

दीप जलावो मंगल गावो

खुशियाँ मना वो रे

राम लला घर में आयेगे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।