जी ना पाएंगे रंगीली सरकार के बिना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खुश रह लेंगे कोठी और कार के बिना

जी ना पाएंगे रंगीली सरकार के बिना

सोना मिले ना चाहे चंडी मिले ना

सेवा को चाहे नौकर बांदी मिले ना

रह ना पाएंगे राधा तेरे प्यार के बिना

जी ना पाएंगे रंगीली सरकार के बिना

ऐसे बंधे हैं जैसे पतंग से डोरी

हर सांस कहती किशोरी किशोरी

जैसे नाव नहीं चले पतवार के बिना

जी ना पाएंगे रंगीली सरकार के बिना

ये तन है प्यारे दो आने की माटी

माथे लगा लो बरसाने की माटी

अजनबी क्या है राधा उस द्वार के बिना

जी ना पाएंगे रंगीली सरकार के बिना

खुश रह लेंगे ............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।