हे गणनायक हे गजानन प्रथम तुमको नमन करें

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

हे गणनायक हे गजानन,प्रथम तुमको नमन करें

तुम हो प्रखर बुद्धि के स्वामी

तुम सम जगत में कोई ना ज्ञानी

बुद्धि परीक्षा जब शिव ने लिन्ही

तब तुम ने उनकी पृदिक्षना किन्ही

गौरा मन ही मन हर्शाई

शिव जी बोले तुम महाज्ञानी

हे गणनायक

रिद्धि सिद्धि तुम रे अधीना

तुम रि महिमा कोई ना जाना

मेरी इतनी अरज है तुम से

मुख से न निकले कभी कटु वानी

जब मर्त्यू निकट मेरे आये

द्वार तुम्हारे वो ले जाये

प्रेषक प्रियंका अग्निहोत्री

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।