देखो निर्माण मंदिर का होने लगा

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

झूमता है गगन ये धरा और पवन

देखो निर्माण मंदिर का होने लगा

बने सुंदर भवन नाचे मन हो मगन,

देखो निर्माण मंदिर का होने लगा

राम रमते है कन कन में विश्वाश है इनका मंदिर बने पल रही आस है

हो रही आँख नम खाई थी ये कसम

देखो निर्माण मंदिर का होने लगा

देखो दुल्हन बनी है अयोध्या पूरी

सारे हिन्दू हिरदये की प्रभु ने सुनी

आ रहे सब के राम इन को सो सो प्रणाम ,

देखो निर्माण मंदिर का होने लगा

हो रहा हर तरफ मंगला चार है

होर रहा देश का सवपन साकार है

वीर बजरंग यहा सीता लक्ष्मण याहा

देखो निर्माण मंदिर का होने लगा

राम के बिन तो भारत की हस्ती है क्या

राम की महिमा तो जग में सब को पता

गर्व चोखानी को नाज हर प्राणी को

देखो निर्माण मंदिर का होने लगा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।