राधे राधे बोलो बांके बिहारी चले आयेगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधे राधे बोलो बांके बिहारी चले आयेगे,

तेरा दुःख दर्द मिटायेगे

राधे राधे बोलो बांके बिहारी चले आयेगे,

राधा रानी के दर से जो मांगे गा वो पायेगा

खाली हाथ ना लौटेगा तू झोली भर के जाएगा

ताली बजा के बोलो कृष्ण मुरारी चले आयेगे

तेरा दुःख दर्द मिटायेगे

राधे राधे बोलो बांके बिहारी चले आयेगे,

राधा रानी अपने भगतो पे किरपा बरसाती है

ममता की मूरत है माता तनिक न देर लगाती है,

नाच गा के बोलो दोड़े गिरधारी चले आयेगे

तेरा दुःख दर्द मिटायेगे

राधे राधे बोलो बांके बिहारी चले आयेगे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।