याद तुम्हारी आए बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

याद तुम्हारी आई बाबा हमसे मिलने आ जाओ,

किन हालात में जीवन नैया नैया पार लगा जाओ,

मन की दुविधा तू ही जाने क्यों ये रात अँधेरी है,

आजा मोहन आजा गिरधर अब काहे की देरी है

अर्जी हमारी अब ये बाबा नैया पार लगा जाओ

याद तुम्हारी आई बाबा हमसे मिलने आ जाओ,

खाटू वाले सेठ सांवरिया तू ही मेरा सहारा है

तुझको ही चाहू तुझको ही मांगू तू विस्वाश हमारा है

नही गुजारा इस जीवन का आके दर्श दिखा जाओ

याद तुम्हारी आई बाबा हमसे मिलने आ जाओ,

तेरी किरपा से ही मैं बाबा ये परिवार चलाता हु

बिन मांगे सब तूने दिया है तेरा दिया मैं खाता हु

इज्जत ये अब दाव लगी है लाज बचाने आ जाओ

याद तुम्हारी आई बाबा हमसे मिलने आ जाओ,

हार गया मैं जब से बाबा तू हारे का सहारा है

संकट की इस घडी में बाबा तू तिनके का सहारा है

करदे दया सचिन पे बाबा मोर छड़ी लेहरा जाओ

याद तुम्हारी आई बाबा हमसे मिलने आ जाओ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।