खाटू वाले श्याम का मैखाना खुल गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ खाटू वाले श्याम का मैखाना खुल गया

सारे मिल कर श्याम की मस्ती में झुम ले,

दुनिया भर की खुशियों का खजाना मिल गया

अरे पी लो जितनी पीनी हो पैमाना मिल गया

दिन देखे न रात हम है श्याम के प्यारे

श्याम के संग पीने का ठिकाना मिल गया

अरे पी लो जितनी पीनी हो पैमाना मिल गया

बेसुध भी हो जाए तो ये थाम लेता है

ऐसा मेरा श्याम सखा दीवाना मिल गया

अरे पी लो जितनी पीनी हो पैमाना मिल गया

जिस पर चड गी नाम की मस्ती वो जान ले

इस के दर से बिन मांगे नजराना मिल गया

अरे पी लो जितनी पीनी हो पैमाना मिल गया

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।