श्याम की कृपा से हुआ है नाम मेरा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम की कृपा से हुआ है नाम मेरा

खुद सांवरिया करे हर काम मेरा

श्याम की कृपा से ...........

श्याम नाम की करूँ चाकरी मौज में जीवन काटूँ

खुद रस पान करूँ भजनो का और मैं सबको बाटूँ

श्याम की सेवा का ये है ईनाम मेरा

खुद सांवरिया करे हर काम मेरा

श्याम की कृपा से ...........

ना सोचा था मुझको कभी ऐसा दरबार मिलेगा

श्याम प्रेमियों का भी मुझको इतना प्यार मिलेगा

श्याम के होते कभी घाटे ना मान मेरा

खुद सांवरिया करे हर काम मेरा

श्याम की कृपा से ...........

चाहे हो कोई भी संकट या फिर मन घबराये

देकर झाड़ा मोरछड़ी का पल में कष्ट मिटाये

कहे हक़ से शिवम् सहारा श्याम मेरा

खुद सांवरिया करे हर काम मेरा

श्याम की कृपा से ...........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।