बाबा की तस्वीर मैं ऐसी बनाउंगी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाबा की तस्वीर मैं ऐसी बनाउंगी

जैसे बहैठे खाटू में वैसे दिखलाऊँगी

बाबा की तस्वीर .............

मेरे मन के मंदिर में उनका आसान है

इन सांसों में उसी नाम की धड़कन है

श्याम नाम रंग में मैं तो रंग जाउंगी

जैसे बहैठे खाटू में वैसे दिखलाऊँगी

बाबा की तस्वीर .............

हट जाएगा दीवानो का सारा सूनापन

हर कोने में होंगे बाबा के दर्शन

सपना पूरा करके मैं तो दिखलाऊँगी

जैसे बहैठे खाटू में वैसे दिखलाऊँगी

बाबा की तस्वीर .............

मेरा घर भी बन जायेगा छोटा सा एक धाम

आकर करेंगे यहाँ बाबा को प्रणाम

अँधियारा मैं घर का दूर भगाऊँगी

जैसे बहैठे खाटू में वैसे दिखलाऊँगी

बाबा की तस्वीर .............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।