श्याम किस्मत बदल दी मेरी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज : हम तुमसे दिल लगाके दिन

तूने अपना बना कर श्याम

किस्मत बदल दी मेरी

तेरा नाम बना साँवरिया

पहचान अब मेरी

घुट घुट कर हम रोते थे बाबा

गले से लगा के तुमने हँसना सिखाया

मेरी हर चिन्ता को तुमने मिटाया

आँसू के बदले श्याम प्यार बरसाया

जो चलते थे बच कर ,

अब करते कदर मेरी

तेरा नाम बना साँवरिया

पहचान अब मेरी

मेरी हर सांसो पे है अब नाम तेरा

देखू जहाँ भी दिखता श्याम तेरा चेहरा

इतनी सी विनती मेरी स्वीकार करना

खाटू में रखना श्याम दूर ना करना

तू सामने हो बाबा जब टूटे साँस मेरी

तेरा नाम बना साँवरिया

पहचान अब मेरी

मेरी हर चाहतो का ध्यान रखा है,

मैं तो नही था काबिल तुमने किया है

तेरी दया का मुझ पर भार बहुत है

इतना दिया है ये तो तेरा करम है

राही की सासो पर चलती मर्जी तेरी

तेरा नाम बना साँवरिया

पहचान अब मेरी

तूने अपना बना कर श्याम किस्मत बदल दी मेरी

तेरा नाम बना साँवरिया पहचान अब मेरी

ARUN CHAUHAN , RAHI ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।